{"_id":"68ffd9fc86b032de2500e90c","slug":"the-city-has-become-a-confluence-of-many-cultures-rajesh-june-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118478-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेक संस्कृतियों का संगम बना शहर : राजेश जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेक संस्कृतियों का संगम बना शहर : राजेश जून
Tue, 28 Oct 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 67 : पूर्वांचलवासियों के साथ विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। सोमवार को विधायक राजेश जून ने छठ घाटों पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। व्रतधारी महिलाओं के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। राजेश जून ने कहा कि यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का दुर्लभ उदाहरण है जो हमें जल, वायु, सूर्य और पर्यावरण के संरक्षण की प्रेरणा भी देता है।
विधायक छठ महोत्सव कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। छठ घाटों पर पहुंचने पर पूर्वांचल समाज और स्थानीय नागरिकों ने राजेश जून का स्वागत किया। लोगों ने पटका पहनाकर, पगड़ी बांधकर और फूलमालाओं से अभिनंदन करते हुए सम्मान प्रकट किया।
वह छोटूराम नगर, वाटर वर्क्स बूस्टिंग स्टेशन, हरीनगर लाइनपार शनि बाजार वाले रो, न्यू पटेल पार्क, न्यू नेताजी नगर छठ पूजा एकता समिति, डिग्गी वाला रोड कमल विहार लाइनपार में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने हरी नगर लाइनपार में आयोजित पूजा महोत्सव में 11 हजार की राशि आयोजन कमेटी को भेंट की।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी छठ पूजा कार्यक्रमों में भी विधायक ने 5100-5100 की राशि दान दी। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में छठ पर्व का लगातार बढ़ता स्वरूप इस बात का संकेत है कि यह शहर अनेक संस्कृतियों का संगम बन चुका है।