फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ..the city echoed with joy as he spoke.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ...जो बोले सो निहाल से गूंज उठा शहर

Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
..the city echoed with joy as he spoke.
बहादुरगढ़। गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव सोमवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा में अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। इसके बाद हुए नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें पूरा शहर ...जो बोले, सो निहाल से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर में गुरु पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा जटवाड़ा, सचखंड व गुरुद्वारा गुरु नानक कालोनी की संगत ने शोभा यात्रा (नगर कीर्तन) में भाग लिया। जटवाड़ा मोहल्ला स्थित बड़ा गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभा यात्रा मेन बाजार, दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड, इन्द्रा मार्केट व शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरु नानक कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में जाकर संपन्न हुई। जिस मार्ग से भी यह शोभा यात्रा गुजरी। श्रद्धालुओं की ओर से कार सेवा की गई। पुष्पों की वर्षा की गई। यात्रा के आगे-आगे गुरुनानक के पंज प्यारे चल रहे थे तथा आखिर में गुरुग्रंथ साहब की सवारी भव्य रूप के साथ पालकी में सजाई गई थी। बहादुरगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े सदस्यों ने बताया कि गुरु पर्व को मनाने तक प्रभात फेरी निकाली गई और गुरु वाणी का अखंड पाठ रखा गया। जिसका सोमवार को भोग डाला गया। इसके बाद गुरु वाणी कीर्तन का पाठ हुआ तथा गुरुसेवकों के लिए लंगर शुरू किया गया। इस लंगर के बाद नगर कीर्तन के रूप में नगर के तीनों गुरुद्वारों की संगत ने मिलकर गुरु पर्व को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


बच्चों ने बैंड संभाला, गतका पार्टी ने दिखाए करतब
इस शोभा यात्रा में नगर के कई स्थानों पर स्वागत द्वार व जलपान की व्यवस्था श्रद्धालुओं की ओर से की गई थी। स्कूली बच्चों ने बैंड संभाला था। जगह-जगह गतका पार्टी ने अनेक करतब दिखाए। जिन्हें देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed