फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The city council has canceled many tenders, they will be issued againThe city council has canceled many tenders, they will be issued again

Jhajjar-Bahadurgarh News: नगर परिषद ने कई टेंडर को किया रद्द, फिर से लगाए जाएंगे

Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The city council has canceled many tenders, they will be issued againThe city council has canceled many tenders, they will be issued again
झज्जर। नगर परिषद ने कुछ टेंडरों को रद्द कर दिया है। कुछ टेंडरों में बिड न आने के कारण दोबारा लगाए जाने की बात की जा रही है तो कुछ मामलों में एक्सईएन न होने के कारण दोबारा टेंडर लगाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल टेंडर रद्द कर दोबारा लगाए जाने पार्षदों में रोष और निराशा है। उम्मीद थी कि जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन टेंडर रद्द होने के कारण अब पूरी प्रक्रिया दोबारा से अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने कुछ समय पहले कई विकास कार्यों से ऑनलाइन टेंडर लगाए थे। इसमें शहर के वार्डों में गलियों व अन्य विकास के काम होने थे। इसमें कुछ की बिड ओपन कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ टेंडर प्लस में चले गए जबकि कुछ टेंडरों के लिए फर्म ही नहीं आए। इसके अलावा एक्सईएन का चार्ज रोहतक नगर निगम एक्सईन के पास थे। वह अब ले लिया गया है। ऐसे में टेंडर ओपन नहीं हो सकते। इसलिए नगर परिषद की तरफ से इन टेंडरों को रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि बाकायदा जिला नगर आयुक्त को भी टेंडर रद्द करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



शहर में विकास कार्यों को रोकना गलत है। शहर के विकास में बाधा नहीं आनी चाहिए। इसका पता लगना चाहिए कि टेंडर रद्द क्यों किए गए हैं।
- अंशुल प्रवीण गर्ग, वाइस चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर


टेंडरों को रद्द नहीं किया गया है। कुछ टेंडर में बिड नहीं आई थी जबकि एक्सईन का चार्ज भी अब यहां से हट गया था। उन सभी टेंडरों को रि-कॉल किया जाएगा।
- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed