फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Chief Minister paid tribute to the late mother of former MLA

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक की मां को दी श्रद्धांजलि

Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister paid tribute to the late mother of former MLA
\स्व. चंद्रो देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक की मां स्वर्गीय चन्द्रो देवी के निधन पर शोक जताया। चंद्रो देवी का दस दिन पहले 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री झज्जर रोड स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे और स्व. चन्द्रो देवी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि माता के देवलोकगमन के शोक को कम तो नहीं किया जा सकता लेकिन उसे हम आपस में बांट जरूर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम ने कहा कि स्व. चंद्रो देवी धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृति की महिला थीं। वह अपनी मिलनसारिता के लिए भी गांव में पहचान रखती थी। वह अपने पीछे भगतराम, राजबीर, नरेश कौशिक व दिनेश कौशिक समेत चार पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। इस अवसर पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसपी वसीम अकरम, डीएमसी जगनिवास सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, दिनेश शेखावत, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र, अशोक गुप्ता, धर्मवीर वर्मा, केके मलिक, करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed