फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The chairperson ordered to present the accused Dudhia before the commission

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेयरपर्सन ने आरोपी दूधिया को आयोग के समक्ष पेश करने के दिए आदेश

Thu, 13 Jul 2023 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
The chairperson ordered to present the accused Dudhia before the commission
झज्जर। मैडम, मुझे न्याय चाहिए। करीब छह माह पहले एक दूधिया ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर किसी व्यक्ति को उसे लेने के लिए भेजा था। उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने केवल दुष्कर्म के आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, लेकिन दूधिया को गिरफ्तार नहीं किया है। उक्त बातें महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के सामने एक महिला ने बताई है।
विज्ञापन

हालांकि मामले में डीएसपी बहादुरगढ़ विजय कुमार ने कहा कि आरोपी को महिला जानती तक नहीं थी। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल फोन के माध्यम से तलाश कर न्यायिक हिरासत भिजवाया है। वहीं, जिस दूधिया का नाम लिया जा रहा है, वह उस दिन बाहर था और उससे पूछताछ की जा चुकी है। इस पर चेयरपर्सन ने आरोपी दूधिया को काबू कर 18 जुलाई को पंचकूला में आयोग के सामने पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं एक महिला ने इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करने के मामले में उसे फटकार लगाई और महिला की तरफ से मामले में समझौता करने की बात कही। इस पर मामले को रद्द कर दिया गया। वहीं, एक युवक की 45 वर्ष व पार बच्चों की के उसके साथ काम करने वाले करीब 30 साल के युवक के साथ चले जाने के मामले में भी पुलिस को आदेश दिए कि 15 दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन रेनू भाटिया वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महिला आयोग के सम्मुख आईं शिकायतें सुन रही थीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन भी मौजूद रहे। महिला आयोग के समक्ष कुल नौ केस सुनवाई के लिए रखे गए, इनमें से सात का मौके पर ही निपटारा किया गया। बाकी दो मामलों की आगे जांच के आदेश दिए। चेयरपर्सन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी केस लंबित हैं उनका अविलंब निपटारा कराएं।


इस अवसर पर डीएसपी गुलाब सिंह, डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच, निरीक्षक राजेश कुमारी, डॉ किरण कलकल, प्रोडक्शन अधिकारी करमिंद्र कौर, लीगल काउंसलर सहित हरियाणा महिला आयोग के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed