फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Chairman of the Nambardar Association welcomed BJP State President Dr. Archana Gupta.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का किया स्वागत

Sun, 28 Jun 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
The Chairman of the Nambardar Association welcomed BJP State President Dr. Archana Gupta.
-फोटो 88 : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते सतीश नंबरदार व अन्य। स्रोत कार्
बहादुरगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के बहादुरगढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और विकास बाल्मीकि का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं नंबरदार एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन सतीश नंबरदार, गौरव राठी एडवोकेट तथा अटल मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राठी ने सभी अतिथियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता व अन्य नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस दौरान योगेश टंडन, अजय छिल्लर, साहिल गुप्ता, राकेश चौहान, पंकज, विकास, आकाश, राहुल सैनी, राजकुमार, संजय सेतिया और सचिन सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से भी स्वागत किया गया और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed