फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The budget is passed yet the hope of the lab remains unfulfilled

Jhajjar-Bahadurgarh News: बजट है पास फिर भी अधूरी रह गई लैब की आस

Mon, 05 Feb 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
The budget is passed yet the hope of the lab remains unfulfilled
झज्जर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में 28 लैब का निर्माण किया जाना है, लेकिन 28 में से 10 सरकारी स्कूलों में जगह अभाव व अन्य कारणों से लैब निर्माण से इंकार कर उसे सरेंडर कर दिया। इसके अलावा 12 सरकारी स्कूलों में बनने वाली लैब को लेकर अब तक मुख्यालय की तरफ से टेंडर नहीं लगाए गए हैं और 6 सरकारी स्कूलों में अब तक काम शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में 18 सरकारी स्कूलों में लैब में प्रेक्टिकल करने का सपना विद्यार्थियों का पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2023-24 के लिए सरकारी स्कूलों में कुल 28 लैब बनाने की अनुमति मिली थी। इसके तहत जिले में फिजिक्स , साइंस लैब, बायो लैब और कैमेस्ट्री लैब बननी थी। चार विषयों के लिए 7-7 लैब की अनुमति मिली थी, लेकिन 10 सरकारी स्कूलों ने जगह के अभाव व अन्य कारणों से लैब निर्माण करने से इंकार कर दिया है। बाकी बची 18 सरकारी स्कूलों में लैब का निर्माण किया जाना था, उसमें से भी अब तक किसी में काम शुरू नहीं हो सका है जबकि वित्तीय वर्ष बीतने को लेकर दो माह से भी कम समय बचा हुआ है। इसमें से 12 लैब के लिए तो अब तक टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

7 स्कूलों में बनेंगी लाइब्रेरी
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में 7 लाइब्रेरी भी बनाई जाएंगी। इसमें एक सरकारी स्कूल ने जगह न होने के कारण लाइब्रेरी निर्माण से इंकार कर दिया है जबकि 6 में से तीन का काम शुरू हो चुका है जबकि तीन पर काम शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022-23 में भी फंड हो गया था लैप्स
वर्ष 2022-23 में भी समग्र शिक्षा अभियान के तहत लैब, चाहरदीवारी, अतिरिक्त कक्ष, कन्या शौचालय और हार्वेसिस्टंग सिस्टम के लिए बजट आया था, लेकिन अधिकतर बजट लैप्स हो गया था। उसके बाद 2023-24 में दोबारा बजट मंगवाया गया।

जिले की स्थिति

लैब का नाम संख्या सरेंडर की

फिजिकस 7 3
कैमेस्ट्री लैब 7 3

बायो लैब 7 3
साइंस लैब 7 1



वर्जन

जिले में लैब सहित अन्य निर्माण कार्य किए जाने हैं। 25 लाख से अधिक राशि के काम के टेंडर मुख्यालय लगाता है जबकि कम राशि वाले के काम की राशि स्कूल मुखियाओं को जारी कर दी गई है। वहां काम भी चालू हो चुके हैं।
विकास कुमार, एसडीओ, समग्र शिक्षा अभियान, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed