फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body was placed under a fan instead of in a freezer; the family protested when the smell spread by morning.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फ्रीजर की बजाय पंखे के नीचे रखा शव, सुबह तक बदबू फैली तो परिजनों ने जताया विरोध

Sun, 28 Sep 2025 08:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 08:11 AM IST
विज्ञापन
The body was placed under a fan instead of in a freezer; the family protested when the smell spread by morning.
27jjrp23-मृतक इंद्र सिंह का फाइल फोटो।
झज्जर। पाहसौर गांव में कंटेनर में सो रहा चालक उठा नहीं तसे उसे बेसुध हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात शव मोर्चरी में रखवाया गया। लेकिन फ्रीजर खराब होने के कारण उसे पंखे के नीचे रख दिया। इसके चलते सुबह तक शव से बदबू आने लगी। परिजनों ने विरोध किया तो स्टाफ ने बताया कि फ्रीज खराब है। पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और शव को पोस्टमार्टम के बाद ले गए। वाहन मालिक ने इसके लिए फ्रीजर वाली एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा स्थित सधवा गांव निवासी 47 वर्षीय इंद्र सिंह बिहार से दो महीने पहले ही झज्जर में आया था। यहां पर एक 32 फीट कंटेनर गाड़ी पर चालक था। गत दिवस वह गाड़ी में सो रहा था, लेकिन उठा नहीं। उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गाड़ी मालिक सुमेर सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी के क्लीनर ने उसे बताया था कि इंद्र सिंह बेसुध पड़ा है।
विज्ञापन

उसे एंबुलेंस से बादली के अस्पताल में भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई अमल में लाई गई। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि कल दोपहर के समय में झज्जर अस्पताल में शव लाया गया था, लेकिन किसी ने भी शव को फ्रीज में नहीं रखा। शव गृह में रात को करीब 8 बजे शव को पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी शव शनिवार सुबह तक पंखे के नीचे ही रखा रहा। इस कारण शव में से बदबू आना शुरू हो गई थी। परिजनों ने बताया कि बिहार दरभंगा तक ले जाने में समय लगता है। वहां तक सड़ा शव कैसे लेकर जाएंगे। काफी देर तक अस्पताल में परिजनों ने विरोध जताया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाया और फ्रीजर वाली एंबुलेंस करके शव परिजन ले गए।

मृतक था शादीशुदा
मृतक के परिजनों ने बताया कि इंद्र शादीशुदा था और उसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। वह अपने परिवार के लिए चालक की नौकरी करता था। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पाहसौर में व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed