फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of the woman was found, the SP took stock of the incident

महिला का शव मिला था, एसपी ने लिया घटनास्थल पर जायजा

Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was found, the SP took stock of the incident
सिद्धीपुर के पास ड्रेन में मिले महिला के शव की अभी पहचान नहीं हुई है। उसकी हत्या करके शव को ड्रेन में पत्थर बांधकर डाला हुआ था। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने घटनास्थल का जायजा लिया और हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए। मृतक महिला की आयु 25 से 30 साल आंकी जा रही है। एसपी राजेश दुग्गल ने थाना सदर के अलावा साइबर सेल व अन्य पुलिस की टीमों को उचित कार्रवाई करते हुए हत्या को गुत्थी को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने जब सिद्धीपुर के पास से गुजर रही ड्रेन में एक महिला का क्षत-विक्षत शव देखा तो उन्होंने थाना सदर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ड्रेन से शव को बाहर निकलवाया और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। महिला की हत्या किए जाने को लेकर थाना सदर में अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed