फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of the missing youth was found in the well, the stone was tied on the stomach

लापता युवक का शव कुएं में मिला, पेट पर बंधा हुआ था पत्थर

Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found in the well, the stone was tied on the stomach
झज्जर। शहर के नजदीक लगते तलाव गांव से चार दिन पहले लापता हुए युुवक का शव गांव के ही एक कुए में मिला है। युवक के पेट पर करीब 40 किलो का पत्थर भी बंधा हुआ था। 20 मार्च की रात को युवक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। इस संबंध में उसके परिजनों से सदर पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को जब परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के कुएं में कांटा डालकर तलाश की तो शव कांटे में फंस गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। जहां पर वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवीण पुत्र कृष्ण 32 वर्ष निवासी गांव तलाव 20 मार्च की रात को घर से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। 4 दिन से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। जब उसका कही भी सुराग नहीं लगा तो गांव के ही कुएं में लोहे का कांटा डालकर तलाश शुरू की। जब कांटे शव फंसा तो उसके पेट के ऊपर करीब 40 किलो का पत्थर बंधा हुआ था। मृतक के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। वीरवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- मंजीत कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed