फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The body of a disabled teenager missing for three days was found in the pond

तीन दिन से लापता दिव्यांग किशोर का शव तालाब में मिला

Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a disabled teenager missing for three days was found in the pond
शव मिलने के इंतजार में बैठे मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
डावला गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर तुषार उर्फ कल्लू का शव गांव के ही तालाब में उतराता हुआ मिला। किशोर रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की पर नहीं मिला। सोमवार को किशोर के पिता ने सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन मंगलवार की सुबह तालाब पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को उतराता हुआ देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

डावला गांव निवासी तुषार दिव्यांग था। मिर्गी की बीमारी के चलते कक्षा चार के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था और काफी दिनों से मिर्गी के दौरे से परेशान था। किशोर का इलाज चल रहा था। तुषार पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह रविवार की शाम को घर से बिना कुछ बताए ही चला गया था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव के तालाब में किशोर का शव उतराता हुआ मिला है। जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। -किरण, निरीक्षक, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed