{"_id":"60ef3d748ebc3ee5984d4c9b","slug":"the-bike-collided-with-the-tractor-trolley-parked-on-the-side-of-the-road-the-death-of-the-businessman-jhjhar-news-rtk6176916133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराई, व्यापारी की मौत
विज्ञापन
बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात बिरधाना मोड़ के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त शुरू कराई। उसकी पहचान सोनीपत जिले के खेड़ी दमकान गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ी दमकन जिला सोनीपत निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश की झज्जर में दुकान है। वह मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक से रोहतक से झज्जर की ओर जा रहा था। जब वह बिरधाना मोड़ पर पहुंचा तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दुजाना पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिरधाना मोड़ से निकलकर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जल्द ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-शेर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।