फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The auspicious time of 43 days for marriages will start from April 14

शुभ मुहूर्त: बैंड-बाजा और बरात से फिर गुलजार होगा बाजार, 14 अप्रैल से शुरू होगा शादियों का सीजन

Tue, 05 Apr 2022 08:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

14 अप्रैल से शादियों का सीजन फिर शुरू होगा। 43 दिन के शुभ मुहूर्त में शहनाई बजेगी। इस दौरान व्यापारियों को भी करोड़ों के व्यापार की संभावना है।

विज्ञापन
The auspicious time of 43 days for marriages will start from April 14
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : DEMO PHOTO

विस्तार

लंबे समय बाद एक बार फिर शादियों के सीजन में कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होगा। इस बार 43 दिन के शुभ मुहूर्त में खूब शहनाइयां बजेंगी। बाजार भी इसके लिए तैयार है। पिछले दो साल से कोरोना के कारण बाजार काफी प्रभावित रहा है। हालांकि इस वर्ष होली के त्योहार में लगभग 30 प्रतिशत व्यापार वृद्धि हुई ।

विज्ञापन


अब शादियों के सीजन से व्यापारियों की काफी उम्मीदें हैं। शादियों का शुभ मुहूर्त 14 अप्रैल से शुरू होकर 9 जुलाई तक होगा। अकेले बहादुरगढ़ में ही करोड़ों के व्यापार की संभावना है। व्यापारी सुशील कुमार जैन ने बताया कि 43 दिन के शुभ मुहूर्त में सैकड़ों शादियां होंगी। शादियों के सीजन से पहले घरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई के अलावा आभूषण, वस्त्र, फुटवियर, निमंत्रण पत्र, ड्राई फ्रूट, मिठाइयां, शादियों में इस्तेमाल होने वाला पूजा का सामान, किराना खाद्यान्न, डेकोरेशन के आइटम, बिजली का उपयोगी सामान, इलेक्ट्रानिक्स तथा उपहार आदि का व्यापार जमकर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक्वेट हॉल, होटल, खुले लॉन, फार्म हाउस एवं शादियों के लिए अन्य प्रकार के स्थान पूरी तरह तैयार हैं। खरीदारी के अलावा कई तरह की सेवाओं से जुड़े व्यापार भी होते हैं, जिनमें टेंट डेकोरेटर, फूल की सजावट करने वाले लोग, क्रॉकरी, कैटरिंग सर्विस, ट्रेवल सर्विस, कैब सर्विस, स्वागत करने वाले प्रोफेशनल समूह, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, बैंड-बाजा, शहनाई, आर्केस्ट्रा, डीजे, बारात के लिए घोड़ी, बग्गी, लाइट वाले और इवेंट मैनेजमेंट भी एक बड़े व्यापार के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त
शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में पुराणों के अनुसार तारों की गणना के हिसाब से अप्रैल में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 27 जबकि मई महीने में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 19, 20, 21, 26, 27 व 31, जून महीने में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23, 24 और जुलाई में 4, 6, 7, 8 व 9 तारीख को शादियों का शुभ मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed