{"_id":"69fb9e8c06f44121550570f1","slug":"the-arrival-of-grain-has-stopped-in-the-grain-market-for-three-days-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-123457-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिनों से अनाज मंडी में आवक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिनों से अनाज मंडी में आवक बंद
विज्ञापन
फोटो नंबर 7: अनाज मंडी में गेहूं का उठान करते मजदूर। संवाद
- फोटो : केसीए
विज्ञापन
बादली। अनाज मंडी में अब गेहूं की आवक कम होती नजर आ रही है। पिछले तीन दिनों से कोई भी गेट पास जारी नहीं किया गया है क्योंकि किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे। अभी तक मंडी में करीब एक लाख 60 हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
गेहूं की उठान तेजी से हो रही है जो एक लाख 15 हजार क्विंटल तक पहुंच गई है। इससे मंडी में जमा स्टॉक धीरे-धीरे कम हो रहा है और व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। भुगतान के मामले में भी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।
अब तक किसानों को कुल एक लाख 52 हजार क्विंटल गेहूं का भुगतान किया जा चुका है। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि अंतिम चरण में भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मंडी में गेहूं की खरीद चल रही है। 15 मई तक अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
फोटो नंबर 7
पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम, बारिश और तेज हवाओं के कारण आवक नहीं रही। पिछले वर्ष मंडी में जहां एक लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं की कुल आवक हुई थी। पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा गेहूं की आवक हुई है। 90 प्रतिशत तक की आवक हो चुकी है। -नितिन कुमार, ऑक्शन रिकाॅर्डर, बादली।