{"_id":"6950495d8cad1dd5260fae0d","slug":"the-all-india-civil-services-table-tennis-trials-will-be-held-on-january-5th-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129958-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस के ट्रॉयल 5 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस के ट्रॉयल 5 जनवरी को
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल-टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक टेबल-टेनिस हॉल सेक्टर-23 चंडीगढ़ में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए पुरुष व महिला वर्ग की टीमों के चयन के लिए ट्रॉयल 5 जनवरी को करनाल में आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने पात्र सरकारी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि पर ट्रॉयल में भाग लेकर जिले व राज्य का प्रतिनिधित्व करें। कहा कि ट्रॉयल व प्रतियोगिता के लिए आने-जाने से संबंधित व्यय संबंधित खिलाड़ी के विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
डीसी ने स्पष्ट किया कि ट्रॉयल देने वाले कर्मचारी को अपने विभागाध्यक्ष से यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह संबंधित विभाग का नियमित कर्मचारी है।
ये कर्मचारी पात्र नहीं
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों के कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, अस्थायी कर्मचारी और वे नव-नियुक्त कर्मचारी जिन्होंने सेवा में छह माह से कम अवधि पूरी की हो इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।