फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The actions of the officers are in the heart and mind of Congress

अधिकारियों की कार्रवाई कांग्रेस के दिल और दिमाग में

Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
The actions of the officers are in the heart and mind of Congress
विधयाक कुलदीप वत्स। - फोटो : Jhjhar
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शुक्रवार को झज्जर आगमन पर उनका विरोध कर किसानों पर वाटर कैनन के प्रयोग किए जाने पर कांग्रेस विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय ढंग से विरोध कर रहे किसानों पर प्रशासन ने गंदे पानी की बौछारें करवाई जोकि शर्मनाक है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए बादली के विधायक डॉ.वत्स ने कहा कि किसानों पर गंदे पानी यानी की सीवरेज का पानी डलवाना शर्मनाक है। अधिकारियों को बताना चाहिए कि क्या वह इस गंदे पानी की एक भी बूंद अपने ऊपर डलवाएंगे। वत्स ने प्रशासन को एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों की इस प्रकार की शर्मनाक कार्रवाई कांग्रेस के दिल और दिमाग में है। ऐसे
विज्ञापन

अधिकारियों की सूची भी कांग्रेस ने तैयार कर रखी है। समय आएगा तो उनसे इस बात का हिसाब भी लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अधिकारियों की इस शर्मनाक कार्रवाई को विधानसभा में उठाएंगे और मुख्यमंत्री से मिलकर अपना विरोध भी दर्ज कराएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed