फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The accused who threatened to kill the MLA was arrested

Haryana: विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामपाल का था अनुयायी

Tue, 20 Jan 2026 05:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 05:41 PM IST
सार

 विधायक कुलदीप वत्स को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कानुपर से गिरफ्कार किया गया है। 

विज्ञापन
The accused who threatened to kill the MLA was arrested
विधायक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

हलका बादली से विधायक कुलदीप वत्स को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीपी क्राइम झज्जर प्रदीप नैन ने स्पेशल स्टाफ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी संसाधनों और फील्ड इंटेलिजेंस के समन्वित उपयोग से आरोपी रामचंद्र यादव निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) को कानपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


12 जनवरी को आई थी धमकी भरी कॉल

आरोपी पूर्व में सतलोक आश्रम से जुड़ा रहा है। पुलिस के मुताबिक बीते 12 जनवरी को विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी, जिसमें आरोपी ने अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना सदर झज्जर में तुरंत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार उप-निरीक्षक राजेश कुमार, प्रभारी स्पेशल स्टाफ झज्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। स्पेशल स्टाफ झज्जर और थाना सदर की संयुक्त टीम ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों की पहचान की गई और कानपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसीपी प्रदीप नैन ने बताया कि आरोपी वर्ष 2014 में रामपाल का अनुयायी बना था, लेकिन बाद में संगठन से अलग होकर उसके विरोध में सक्रिय हो गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed