फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The accused called his wife out of the house and shot her; he used three weapons.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर से बाहर बुलाकर पत्नी को मारी गोलियां, आरोपी ने तीन हथियार किए थे इस्तेमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The accused called his wife out of the house and shot her; he used three weapons.
03jjrp14- मृतक अंजलि की फाइल फोटो
बेरी। बिरधाना गांव में होलिका दहन की शाम महिला अंजलि की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति संजय व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।आरोपी ने पत्नी अंजलि को घर से बाहर बुलाकर नजदीक गोलियां मारी और तब तक मारता रहा, जब तक मौत न हो गई। शरीर से 9 बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

घटना के आरोपी का बेटा वंश (6) भी नजदीक था। जब अंजलि के मामा हिम्मत पहुंचे तो वंश ने आंखों देखी भयावह घटना की जानकारी दी। कहा कि पापा आए और मम्मी को गोली मारकर चले गए। पुलिस ने मौके से 6 खाली और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जयपाल सिंह के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी को घर से बाहर बुलाया और फिर गोलियां दाग दी। आरोपी ने इस दौरान एक नहीं बल्कि तीन हथियार उपयोग में लिए थे। पुलिस ने दोनों परिवारों से पूछताछ की है। आरोपी कई बार पत्नी के परिवार को भी मारने की धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के बड़े भाई हरेंद्र ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही संजय बहन के साथ झगड़ा और मारपीट करता था। अंजलि चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। शादी से पहले ही पिता का निधन हो चुका था। 14 दिसंबर 2018 को उसकी शादी संजय से हुई थी। दोनों के संबंध सामान्य नहीं थे।
पुलिस ने इस मामले में मृतका के मामा हिम्मत की शिकायत पर संजय व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सीआईए की चार टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई हैं।
मायके पक्ष को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देता था आरोपी
अंजलि ने गांव छुछकवास स्थित निजी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। भाई ने बताया कि शादी होने के बाद संजय ठीक था लेकिन इसके बाद धमकियां देता था। जब वंश पैदा हुआ तो भेली देने का रीति-रिवाज है लेकिन वह भी नहीं आया था। जब हमने पीलिया देने के लिए फोन किया तो कहा कि यहां आ गए तो सभी को कुल्हाड़ी से काट दूंगा। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान संजय खेतीबाड़ी करता था लेकिन बाद में खेत भी बेच दिए।

अनिल के परिजनों ने मांगी सुरक्षा

दुजाना निवासी मृतक अनिल के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की हैं। पहले वहां राइडर तैनात रहता था लेकिन अब डायल 112 को भी तैनात कर दिया गया हैं। 2021 में बिरधाना निवासी संजय ने दुजाना निवासी अनिल की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी थी। अब संजय ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद ही दुजाना निवासी सुनील ने सुरक्षा की मांग की जिस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

03jjrp14- मृतक अंजलि की फाइल फोटो

03jjrp14- मृतक अंजलि की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed