{"_id":"69518f7fbc4c3321850847e1","slug":"the-64-kilometer-four-lane-highway-will-begin-construction-in-the-new-year-and-a-bypass-for-chhuchhakwas-is-also-planned-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130012-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल में शुरू होगा 64 किलोमीटर फोरलेन, छुछकवास बाईपास का भी प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल में शुरू होगा 64 किलोमीटर फोरलेन, छुछकवास बाईपास का भी प्रावधान
विज्ञापन
28jjrp17- झज्जर-बेरी रोड स्थित फाटक जहां पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाना है। संवाद
झज्जर। नए साल में जिले को 64 किलोमीटर लंबे फोरलेन की सौगात मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने झज्जर-छुछकवास-चरखीदादरी-अटेला खुर्द 64 किलोमीटर तक फोरलेन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह मंजूरी इसी साल 25 जुलाई को मिल चुकी है। इसमें छुछकवास बाईपास का भी प्रावधान रखा गया है। इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
लोहारू-झज्जर मिक्स ग्रीन कॉरिडोर की सौगात मिलने से लोगाें को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने रोड एलाइनमेंट की मंजूरी मिलने के बाद नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। इसके तहत 63.88 किलोमीटर लंबा मिक्स ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
इसके लिए 335 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सबसे ज्यादा भूमि झज्जर और चरखीदादरी की होगी। यह मिक्स ग्रीन कोरिडोर झज्जर के रेवाड़ी रोड से सिलानी गांव के पास से डावला, कडौदा, ग्वालीसन गांवों के बीच होता हुआ मारौत, छुछकवास से आगे जवाहरलाल नेहरू कैनाल के पास नेशनल हाईवे 334बी में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद अंडरपास, ओवरब्रिज बनाकर इसे लोहारू राजस्थान की सीमा तक जोड़ा जाएगा। कॉरिडाेर का रूट कई सड़कों को क्रॉस करेगा। इसमें कोसली रोड, छुदकवास-बहुझोलरी रोड और 152 डी एक्सप्रेस वे प्रमुख है। इसके बाद यह लोहारू में जाकर मिलेगा। इन सभी प्रमुख मार्गों पर ग्रीन कॉरिडोर के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट भी बनाए जाने की योजना है।
शहर को मिलेगी आडिटोरियम, पार्कों की सौगात
शहर में लंबे समय से ऑडिटोरियम की कमी महसूस की जा रही है। हालांकि इसके बनने के लिए जगह फाइनल कर ली गई है। नगर परिषद की तरफ से रेडक्रॉस की दुकानों के पास यह ऑडिटोरियम बनाना प्रस्तावित है। कच्चा बाबरा रोड पर डिग्गी की जमीन पर पार्क, जोहड़ के अलावा घूमने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
पुराने बस अड्डे की जमीन भी नप को मिलने की उम्मीद
पुराना बस अड्डे की जमीन को भी नगर परिषद को मिलने की उम्मीद है। इसके लिए नगर परिषद ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को पत्र भेजा हुआ है। यदि जमीन मिलती है तो नगर परिषद यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कांप्लेक्स सहित अन्य कई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम करेगा। शहर में इस समय पार्किंग की सुविधा नहीं है। पुराना बस अड्डे पर ही रोडवेज की तरफ से पार्किंग का ठेका दिया गया है।
आरओबी का होगा निर्माण
रेलवे और पीडब्ल्यूडी की तरफ से झज्जर-बेरी रोड पर रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि नए साल के अंत तक यह आरओबी भी चालू हो जाए। इसके लिए लगभग 58 करोड़ की धनराशि तय की गई है। धौड़ फाटक पर पुल का निर्माण भारतीय रेलवे व हरियाणा राज्य सरकार के आपसी सहयोग से हो रहा है। इसे बनने में 18 महीनों में का समय लगेगा। इसकी लंबाई 800 मीटर होगी। इसके बनने से बेरी के आसपास के गांवों के नागरिकों को फायदा होगा।
नहीं मिली फोरलेन की सौगात
झज्जर से बहादुरगढ़ और झज्जर से गुरुग्राम रोड को फोरलेन किया जाना है। इसकी कई बार घोषणा की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा रईया अनुसंधान केंद्र की बिल्डिंग का काम भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा शहर के चौराहों का सुंदरीकरण नगर परिषद ने करना था लेकिन अब तक नहीं हो सका है।