फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Terminated services of 56 workers of chips plant

पारले ने चिप्स प्लांट से 56 कर्मचारी निकाले, गेट पर की नारेबाजी

Sat, 20 Aug 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Terminated services of 56 workers of chips plant
चिप्स प्लांट के 56 कर्मियों की सेवाएं समाप्त की
विज्ञापन

नाराज कर्मियों ने प्लांट के गेट पर किया धरना प्रदर्शन, कंपनी ने दिया घाटे का हवाला
-कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कार्रवाई को गलत बताया
-कर्मियों की शेष बची नौकरी के बदले ग्रौस सेलरी मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। पारले बिस्कुट कंपनी ने शहर के रोहतक-दिल्ली रोड स्थित अपने चिप्स प्लांट के 56 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। सेवा समाप्त होने से नाराज कर्मचारियों ने कंपनी के यूनियन के प्रधान नंदलाल के साथ मिलकर प्लांट के गेट पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में चल रहे घाटे की वजह से ही नियमानुसार कर्मचारियों का पूरा हिसाब करके हटाया गया है।
कर्मचारी यूनियन के प्रधान नंदलाल यादव ,सुरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र, लक्ष्मण, दलबीर, अशोक, नरेश कुमार, दयानंद आदि ने बताया कि नौकरी समाप्त होने के बाद अब कर्मचारी कहां जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार को वे लोग सामान्य दिनों की तरह काम करके गए थे। शुक्रवार सुबह काम पर आए तो पता चला कि उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

बिना किसी नोटिस और जानकारी के इस तरह एकदम नौकरी से हटा देने से कर्मचारी दंग रह गए। कर्मचारियों ने कहा कि ये उनके साथ नाइंसाफी है। नौकरी जाने के बाद वह अपने परिवार को कैसे पालेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की मनमर्जी नहीं चलेगी। उन्होंने कर्मचारियों को हटाने की बजाय कंपनी के किसी दूसरे प्लांट में समायोजित करने की मांग उठाई। कर्मचारी यूनियन के नेताओं का कहना है कि यदि कंपनी को सेवा ही समाप्त करनी है तो जिस कर्मचारी की जिनती नौकरी शेष थी, उसके हिसाब से ग्रोस सैलरी दी जाए। यदि कंपनी ने अपना निर्णय नहीं बदला तो वे इन मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे और जल्द ही कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कंपनी का वेफर प्लांट घाटे में चल रहा था। इस कारण इसे नियमानुसार श्रम विभाग की अनुमति से बंद किया गया है। कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने से पहले कर्मचारियों का श्रम विभाग के नियम अनुसार पूरा हिसाब किया गया है।
सज्जन सिंह, एचआर प्रमुख, पारले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed