{"_id":"63f4e5e60e950f3cf900ed4e","slug":"tension-situation-in-bupania-village-of-jhajjar-police-increased-patrolling-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बुपनियां में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई गश्त, समुदाय विशेष के युवक और जिले की युवती से शादी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बुपनियां में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई गश्त, समुदाय विशेष के युवक और जिले की युवती से शादी का मामला
Tue, 21 Feb 2023 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:10 PM IST
सार
समुदाय विशेष के युवक और जिले की युवती से शादी के मामले में सोमवार को दो खापों की पंचायत हुई थी। मामले को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। पंचायत में लड़के के परिजनों को दो दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन
पंचायत में विचार रखते दोनों पक्षों के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
हरियाणा के झज्जर के बादली क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक और जिले की युवती के विवाह को लेकर गांव बुपनियां में तनाव बना हुआ है। मामले को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस ने गांव में गश्त भी बढ़ाई है। सोमवार की रात से ही पुलिस की यहां नजर है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले को शांति से निपटवाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को बुपनियां गांव में इस मामले को लेकर दो खापों की पंचायत भी हुई थी। पंचायत में लड़के के परिजनों को दो दिन का समय दिया गया था। इन दो दिनों में लड़की को उनके परिजनों के हवाले किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि मंगलवार को एक दिन बीत गया।
विज्ञापन
माहौल तनावपूर्ण जरूर रहा। अब 23 फरवरी को एक बार फिर इस मामले को लेकर पंचायत होगी। पंचायत में क्या निर्णय होगा। इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बादली थाना प्रभारी बाबूलाल ने भी गांव में पहुंचकर लड़के के परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
बाबूलाल ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और यहां पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रख रही है। हालांकि मामले को लेकर बादली पुलिस थाना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन सोमवार को हुई पंचायत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। गांव में हर तरफ विवाह को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।