फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   temporary OPD opened in karuna Badhurgarh Hospital

कोरोनाः बहादुरगढ़ अस्पताल में खुले में बनाई अस्थायी ओपीडी

Sun, 15 Mar 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
temporary OPD opened in karuna Badhurgarh Hospital
temporary OPD opened in karuna Badhurgarh Hospital - फोटो : Bahadurgarh
कोरोना वायरस को लेकर हर दूसरा शख्स चिंतित है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के ट्रामा सेंटर के बाहर अलग से कैंप ओपीडी भी बनाई है। इसमें खांसी, जुकाम के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों की जांच पड़ताल की जाएगी। यहां पर तीन केबिन भी बनाए गए हैं। उनको तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से ओपीडी तैयार की जा रही है। इसमें जुकाम, खांसी एवं बुखार के मरीजों का अन्य मरीजों से अलग रखने के लिए यह बनाई गई है। महामारी घोषित होने के बाद अब मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी अत्यंत सावधानी बरतने लगे हैं।
विज्ञापन

खुले में बनाई ओपीडी
जुकाम, खांसी एवं बुखार के मरीजों की जांच के लिए ओपीडी छत के नीचे बनाने की बजाय खुले स्थान पर बनाई गई है। चिकित्सकों के अनुसार छत के नीचे ओपीडी बनाने से वायरस दायरे में घूमता रहता है और सांस के जरिये सामान्य व्यक्ति में प्रवेश कर सकता है, लेकिन खुले आसमान में वायरस का संक्रमण कम रहता है और यह लोगों को प्रभावित भी नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचित दूरी से देख रहे हैं मरीजों को
कोरोना का खौफ बुखार, जुकाम और खांसी के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों में भी देखा जा सकता है। वह मरीजों को उचित दूरी से देख रहे हैं। उन्होंने मुंह पर मास्क एवं हाथों में दस्ताने भी पहने हुए हैं।

अस्थायी ओपीडी में की जाएगी मरीजों की जांच : डॉ. मेघा
नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मेघा का कहना है कि फिलहाल ट्रामा सेंटर के बाहर बने पार्क में खांसी, जुकाम व बुखार के लिए आने वाले मरीजों की जांच के लिए एक अस्थायी तौर पर ओपीडी बनाई गई है। सोमवार को यह पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसमें दो डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। खास बात यह है कि मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाई और कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed