{"_id":"5d21122c8ebc3e6ca265f7a7","slug":"temple-protest-bahadurgarh-news-rtk5030423136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर गिराए जाने से भड़के लोग, किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर गिराए जाने से भड़के लोग, किया सड़क जाम
विज्ञापन
फोटो 03: लाइनपार थाने के बाहर हंगामा करते लोग।
- फोटो : Bahadurgarh
लाइनपार थानाक्षेत्र के नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक 40 साल पुराने देवी मंदिर को शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा गिरा दिया गया। सुबह जब लोग टहलने के लिए घर से निकले तो उन्होंने मंदिर गिरा देखा। कुछ देर बाद मंदिर के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने लगी। इसके बाद सभी लोग थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को लौटा दिया। तीन घंटे बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय लोगों ने नाहरा-नाहरी रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर लाइनपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार लाइनपार क्षेत्र के नाहरा-नाहरी रोड स्थित आंबेडकर भवन के सामने सड़क किनारे करीब 40 साल पुराना चौगान माता का मंदिर बना हुआ था। यहां पर धार्मिक कार्यक्रम व भंडारे भी लगाए जाते हैं। वत्स कॉलोनी, जौहरी नगर, नेताजी नगर, शास्त्री नगर समेत कई अन्य कॉलोनियों के काफी लोगों की आस्था भी इस मंदिर से जुड़ी हुई है। स्थानीय निवासी बल्लू भगत, संजय, राजेश, राकेश गुप्ता, राजबीर, श्रीभगवान, कृष्ण, विशाल, राजेंद्र, सतीश, आशा, सुनीता, सुरेश का आरोप है कि शुक्रवार देर रात सड़क किनारे बने चौगान माता मंदिर को जेसीबी से किसी ने गिरा दिया। शनिवार सुबह मंदिर गिराए जाने का पता लगने पर काफी लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर तोड़े जाने का आरोप एक दुकानदार पर लगाया। इसके बाद सभी लोग लाइनपार थाने पहुंचे और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा काटने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद सभी घर लौट गए। करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाहरा-नाहरी रोड पर जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर को शुक्रवार देर रात जेसीबी मशीन लगाकर गिराया गया है। इसके बाद प्रतिमा के पास अराजक तत्वों ने शराब पीकर बोतल रख दी थी। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 मिनट में एक किलोमीटर तक लग गया जाम
दुकानदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने करीब 17 मिनट तक रोड जाम कर रखा। इससे नाहरा-नाहरी रोड पर करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। हालांकि 17 मिनट बाद लोगों ने खुद ही जाम खोलकर अपने स्तर से मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कैमरे से खुलेगा राज
लाइनपार थाने की पुलिस का कहना है कि मंदिर को देर रात जेसीबी मशीन से गिराया गया है फिर किसी और चीज से यह मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में देर की फुटेज देखी जाएगी। इससे पता चलेगा कि मंदिर गिराने वाला कौन है। इस आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पल-पल की अपडेट लेती रही सीआईडी
मामला एक धर्म से जुड़ा होने के कारण उच्चाधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे थे। हंगामे में कोई उपद्रवी शामिल होकर कोई बड़ी घटना को न अंजाम दे दें। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दिया। हर 10 मिनट में सीआईडी से लेकर जिले के एसएसपी मामले की स्थानीय पुलिस से पल-पल की अपडेट ले रहें।
कोट:
स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति पर मंदिर गिराए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उस पर जांच पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने आने पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। मंदिर के आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे।
अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।