फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Temperature reaches 45.2 degrees, yellow alert issued till May 20

Jhajjar-Bahadurgarh News: तापमान 45.2 डिग्री पहुंचा, 20 मई तक येलो अलर्ट जारी

Sun, 19 May 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 45.2 degrees, yellow alert issued till May 20
-फोटो 56 : शनिवार को गर्मी से बचने के लिए सिर पर चुन्नी ओढ़कर जाती युवतियां।
बहादुरगढ़। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से आमजन का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। आसमान से बरसती आग से धरती तपने लगी हैं। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगता है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की कार्यक्षमता भी बुरी तरह प्रभावित होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 20 मई तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के मौसम में चिकित्सक घरों से जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से शाम तक लू चलती रही। गर्म हवा की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया। दस बजे के बाद गर्म हवा का प्रकोप शुरू हो गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने बाहर निकलने वाले लोगों को झुलसा कर रख दिया। कड़ी धूप के कारण लोगों ने बाहर निकलने से परहेज किया। बच्चे सुबह तो किसी तरह स्कूल पहुंचे, लेकिन दोपहर में स्कूल से लौटते समय उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन




गर्मी बढ़ते ही बढ़ी गमछों और चश्मों की मांग

धूप और गर्मी बढ़ने से सूती गमछों, तौलियों और चश्मों की बिक्री एकाएक बढ़ गई है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण फील्ड वर्क करने वाले कर्मचारियों, दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। कड़ी धूप में लोगों के बाहर कम निकलने से एक तो रिक्शा चालकों को सवारियां कम मिल रही हैं। ऊपर से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बरतें सावधानियां

-दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहर जाने से बचें।

-हल्के कपड़े पहनें, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें।

-तेज गर्मी में बाहर ज्यादा मेहनत वाले काम से बचें।

-बाहर जाते समय पानी हमेशा अपने साथ रखें।

-बाहर जाते समय अपने सिर, गले, चेहरे आदि काे ढककर रखें।

-बच्चों और पालतू जानवर को बंद गाड़ी में अकेले न छोड़ें।

-अगर बेहोशी और ज्यादा घबराहट हो रही है तो डॉक्टर के पास जाएं।

-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि पीएं।

-जानवरों को छाया में रखें और पानी पिलाते रहें।

-घर को ठंडा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed