फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Team sent to stop canal water theft in Bahadurgarh attacked with intent to kill SDO JE and field workers be

Bahadurgarh: नहरी पानी की चोरी रोकने गई टीम पर जानलेवा हमला; एसडीओ, जेई और बेलदारों को जमकर पीटा

Thu, 23 Jul 2026 08:50 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 08:50 PM IST
सार

हमलावरों ने एसडीओ यशपाल के साथ-साथ जेई, ड्राइवर और दो बेलदारों की भी जमकर पिटाई की और उनके मोबाइल फोन भी छीनकर नहर के पानी में फेंक दिए। 
 

विज्ञापन
Team sent to stop canal water theft in Bahadurgarh attacked with intent to kill SDO JE and field workers be
सिंचाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कस्सी से किया गया हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में गुरुग्राम को पानी सप्लाई करने वाली एनसीआर नहर पर उस समय अफरातफरी मच गई जब नहरी पानी की चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की एक टीम पर कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों और कसियों से हमला किया। इस दौरान उनके मोबाइल फोन छीनकर नहर में फेंक दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही मांडौठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसडीओ, जेई और बेलदारों को जमकर पीटा

जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग के एसडीओ यशपाल अपनी टीम के साथ गुरुग्राम को पानी सप्लाई करने वाली एनसीआर नहर पर गश्त कर रहे थे। टीम का उद्देश्य नहर से हो रही पानी की चोरी को रोकना था। इसी दौरान, कुछ लोगों ने टीम को देखते ही उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने एसडीओ यशपाल के साथ-साथ जेई, ड्राइवर और दो बेलदारों की भी जमकर पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने सिर्फ मारपीट ही नहीं की, बल्कि उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीनकर नहर के पानी में फेंक दिए। 
विज्ञापन




पुलिस में शिकायत दर्ज, एफआईआर की तैयारी

घटना के बाद, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मांडौठी चौकी पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटनास्थल और आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी डब्ल्यू एस (गुरुग्राम वाटर सप्लाई) की टीम के साथ हुई इस वारदात ने नहरी पानी की चोरी रोकने के प्रयासों और संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और वे इस तरह के हमलों के खिलाफ कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed