फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Team of Nuna Majra, Lowa Khurd, Dabouda and Bhuna won

Jhajjar-Bahadurgarh News: नूना माजरा, लोवा खुर्द, डाबौदा व भूना की टीम जीतीं

Mon, 29 Jan 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Team of Nuna Majra, Lowa Khurd, Dabouda and Bhuna won
बहादुरगढ़। नूना माजरा गांव स्थित शहीद राजेश जून स्टेडियम में चल रही 48वीं पंचायती फुटबाॅल प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नूना माजरा, लोवा खुर्द, डाबौदा व भूना की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विधायक राजेंद्र सिंह जून ने पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

फुटबाॅल एसोसिएशन झज्जर के सचिव सुरेश जून ने बताया कि रविवार की सुबह ही मैदान में मुकाबले शुरू हो गए थे। फाइनल मुकाबले देर रात तक चले। क्वार्टर फाइनल मुकाबला नूना माजरा व खेड़ी जट्ट की टीम के बीच हुआ। इसमें 1-0 से नूना माजरा की टीम ने जीत दर्ज की।बादली व लोवा खुर्द की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में टाई ब्रेकर में लोवा खुर्द की टीम ने 4-3 से यह मुकाबला जीता। तीसरा मुकाबला डाबौदा व सिवाह पानीपत की टीम के बीच हुआ। इसमें डाबौदा की टीम ने टाई ब्रेकर में 5-4 से जीत दर्ज की। लोवा खुर्द और डाबौदा बी के बीच हुए मुकाबले में लोवा खुर्द की टीम ने 2-0 से यह मुकाबला जीता। भापड़ौदा और भूना के बीच खेले गए मैच में भूना की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। विधायक राजेंद्र सिंह जून का आयोजन कमेटी के सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक जून ने 11 हजार रुपये की धनराशि आयोजन कमेटी के सदस्यों को भेंट की। जून खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए कहा कि खेलों में युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खेल को खेल की भावना के तहत खेलना चाहिए ।हारने वाली टीम को निराश होने की बजाय कड़ा प्रशिक्षण लेकर भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करके अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम साबित करके दिखाना चाहिए। इस मौके पर एसडीओ रामेहर जून, नरेश जून, शमशेर जून, सतबीर जून, धीरज जून, दीपक जून, कालू पंडित, रामेहर जून मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed