फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tata Sumo driver hit scooty rider, one killed

झज्जर-बहादुरगढ़: टाटा सूमो चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Tata Sumo driver hit scooty rider, one killed
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झांसवा मोहनबाड़ी मार्ग पर एक टाटा सूमो चालक ने दो स्कूटी सवारों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई विजेंत निवासी रोहतक ने बताया कि 32 वर्षीय उसका भाई संजय झांसवा गांव स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह रोज स्कूटी पर डयूटी आता जाता था। उसके भाई के साथ शेरिया निवासी नीरज भी स्कूटी पर उसके साथ आता जाता था। जो उसी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह पौने नौ बजे कंपनी से फोन आया कि नीरज व संजय का कंपनी के पास तेज गति व विपरीत साइड से आ रही एक टाटा सूमो चालक ने सामने से आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। नीरज व संजय को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। जहां परिजन भी हाजिर मिले। चिकित्सकों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । साल्हावास थाना प्रभारी जयभगवान पुलिस ने बताया कि पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने टाटा सूमो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed