{"_id":"6ae7ab311ff55ada2c00e63b","slug":"tarun-rana-has-taken-command-of-the-itbp-contingent-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-128757-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तरुण राणा ने संभाली आईटीबीपी दल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तरुण राणा ने संभाली आईटीबीपी दल की कमान
विज्ञापन
फ़ोटो-80: बहादुरगढ़ निवासी तरुण राणा। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 31 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में बहादुरगढ़ निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहायक कमांडेंट तरुण महेंद्र राणा ने आईटीबीपी के दल का नेतृत्व किया। उनकी इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ का नाम रोशन हुआ है।
तरुण महेंद्र राणा ने वर्ष 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सहायक कमांडेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। आईटीबीपी में शामिल होने से पहले उन्होंने बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और करीब छह वर्षों तक केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर सेवाएं दीं।
तरुण के पिता महेंद्र राणा सेना से सेवानिवृत्त हैं। पिता से मिले देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के संस्कारों से प्रेरित होकर उन्होंने वर्दी पहनकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया और अपनी मेहनत से उसे साकार किया। राष्ट्रीय एकता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आईटीबीपी के दल का नेतृत्व करना उनकी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।