फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Target was 7 crores, only 43 lakh house tax was received in 9 months

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7 करोड़ का लक्ष्य, 9 माह में सिर्फ 43 लाख हाउस टैक्स हुआ एकत्रित

Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
Target was 7 crores, only 43 lakh house tax was received in 9 months
झज्जर। शहरवासी हाउस टैक्स भरने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि इस साल का नगर परिषद ने 7 करोड़ रुपये हाउस टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 43 लाख रुपये ही हाउस टैक्स एकत्रित हुआ है।
विज्ञापन

हाउस टैक्स पूरा नहीं आने के कारण अब नगर परिषद ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। हाउस टैक्स की वसूली के लिए अब ऐसे बकायेदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं, जिनकी राशि 50 हजार रुपये से ज्यादा है। नगर परिषद ने ऐसे 51 बकायादारों की सूची तैयार की है, जिन पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का टैक्स व एरियर बकाया था। इसमें से 30 बकायेदारों को नोटिस दे दिए गए हैं और उनको जल्द से जल्द राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस साल बजट की बैठक में कुल 7 करोड़ रुपये हाउस टैक्स व एरियर आने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की तरफ से कई बार प्रॉपर्टी टैक्स व एरियर में छूट भी जारी की थी। इसके बाद भी अब तक लगभग 43 लाख रुपये का हाउस टैक्स और एरियर जमा हो पाया है। अब नगर परिषद ने 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि वाली उपभोक्ताओं को नोटिस देना शुरू कर दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा रिकवरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी कार्यालय पर ही साढ़े चार करोड़ बकाया बाकी
शहर के सरकारी कार्यालयों पर भी कई सालों का प्राॅपर्टी टैक्स और एरियर बकाया पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक यह भरा नहीं गया है। सरकारी कार्यालयों पर ही लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का हाउस टैक्स व एरियर बकाया है। शहर में 73 सरकारी प्राॅपर्टी हैं। हाल ही में कोर्ट ने 43 लाख रुपये हाउस टैक्स व एरियर भरा है।



इन विभागों ने भरी राशि
अब तक कोर्ट, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, बिजली निगम, डीसी कार्यालय और एसपी कार्यालय की तरफ से टैक्स व एरियर भरा गया है।


वर्जन
अब तक इस साल में 43 लाख रुपये की रिकवरी हुई है। 7 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था। 50 हजार से ज्यादा राशि वाले 51 लोगों के नोटिस तैयार किए गए हैं। इसमें से 30 को नोटिस दे दिए गए हैं। सभी लोगों को चाहिए कि वह समय पर टैक्स व अपना बकाया एरियर भर दें।
राजपाल, क्लर्क, टैक्स ब्रांच, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed