{"_id":"6907ad3339ab758ccc06fd6f","slug":"tanishka-sharma-scored-an-unbeaten-63-in-the-t20i-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-127901-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टी-20 में तनिष्का शर्मा ने बनाए नाबाद 63 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टी-20 में तनिष्का शर्मा ने बनाए नाबाद 63 रन
Mon, 03 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
02jjrp05- झज्जर। तनिष्का शर्मा
झज्जर। महिला अंडर-19 टी-20 ट्राॅफी के मैच में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर की टीम पर 74 रनों से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 63 रन बनाए। मैच रेलवे स्टेडियम भुवनेश्वर में खेला गया। हरियाणा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 156 रन बनाए। इस दौरान हरियाणा से दोनों सलामी बल्लेबाजों परी तंवर ने 72 गेंदों में 9 चौकों व एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान तनिष्का शर्मा ने 50 गेंदों में चार चौकों व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 82 रन ही बना सकी। इस दौरान बल्लेबाजी में कायिनत बख्शी ने 50 रनों की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में ईशाना, नित्या मलिक व गौरिक यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।