फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tanishka Sharma played a century innings, scored 135 runs

Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का शर्मा ने खेली शतकीय पारी, 135 रन बनाए

Wed, 11 Feb 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tanishka Sharma played a century innings, scored 135 runs
11jjrp14- झज्जर। तनिष्का शर्मा
झज्जर। हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की टीम के बीच खेले गए सीनियर महिला एक दिवसीय ट्राॅफी के मैच में हरियाणा की टीम ने 312 रनों से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने कप्तानी करते हुए शतकीय पारी खेली व 135 रन बनाए।
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा स्थित रेलवे ग्राउंड में हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश की टीम के बीच सीनियर महिला एक दिवसीय ट्राॅफी का क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 425 रन बनाए। इस दौरान तनिष्का शर्मा ने 90 गेंदों में 23 चौकों व एक छक्के की मदद से 135 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट पर 113 रन ही बना सकी। वहीं, तनिष्क ने एक कैच भी पकड़ा। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश की टीम तनिष्का शर्मा के रनों से भी 22 रन पीछे रह गई।
हरियाणा की टीम ने अब तक तीन मैचों में दो हार व एक जीत के साथ ग्रुप-बी के लीग चरण में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed