{"_id":"6aee24a82c37e83e44047cd7","slug":"tanishka-and-poorva-delivered-the-best-performances-in-the-t-20-challenger-tournament-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-142170-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टी-20 चैलेंजर में ट्राॅफी तनिष्का व पूर्वा का प्रदर्शन रहा बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टी-20 चैलेंजर में ट्राॅफी तनिष्का व पूर्वा का प्रदर्शन रहा बेहतर
विज्ञापन
झज्जर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में झज्जर जिले की दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा ने बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए 134 रन बनाए। वहीं गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच ने 46 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।
तनिष्का की टीम-बी ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूर्वा की टीम-सी चौथे स्थान पर रही। बीसीसीआई की ओर से 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। तनिष्का टीम-बी और पूर्वा टीम-सी का हिस्सा रहीं।
तनिष्का ने टूर्नामेंट के चारों मैच खेले। उन्होंने 18 चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 134 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। उन्होंने पहले मैच में टीम-डी के खिलाफ 56, दूसरे मैच में टीम-सी के खिलाफ 15 और तीसरे मैच में टीम-ए के खिलाफ 59 रन बनाए। फाइनल में उन्होंने चार रन बनाए। इसके अलावा तीन कैच भी पकड़े।
विज्ञापन
वहीं पूर्वा ने तीन मैचों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया। उन्होंने टीम-ए के खिलाफ 11 और टीम-डी के खिलाफ 23 रन बनाए। टीम-डी के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में उन्होंने 12 रन का योगदान दिया।