फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tandahedi's goal shows the twist in cricket

Jhajjar-Bahadurgarh News: टांडाहेडी का लक्ष्य क्रिकेट में दिखा रहा दाव पेंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tandahedi's goal shows the twist in cricket
-फोटो 58 : लक्ष्य दलाल।
बहादुरगढ़। बचपन में गलियों में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले टांडाहेड़ी के खिलाड़ी लक्ष्य दलाल अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में छाए हुए हैं। लक्ष्य रणजी सहित कई बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है। अभी हरियाणा में चल रही पटौदी ट्राफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन कर रहा है। अपने पिछले मैच के दौरान उसने शतक जड़कर झज्जर की टीम को जीत दिलाई। टीम ने पानीपत को पराजित किया।
विज्ञापन


27 वर्षीय लक्ष्य दलाल ने बातचीत में बताया कि उसके परिवार के सदस्य भी क्रिकेट के शौकीन हैं। परिवार ने उन्हें अकादमी में खेलने के लिए भेजा, जहां से उसके प्रदर्शन में लगातार निखार आने लगा। ऑलराउंडर लक्ष्य दलाल सीधे हाथ से बल्लेबाजी करता है और ऑफब्रेक बोलिंग भी कर लेता है। फिलहाल लक्ष्य पटौदी ट्रॉफी में झज्जर की तरफ से खेल रहा है। लक्ष्य दिल्ली और हरियाणा की तरफ से खेल चुका है। फिलहाल हरियाणा रणजी टीम का अभिन्न हिस्सा है।
विज्ञापन




यहां से की शुरुआत

वर्ष 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से उसने गृह क्षेत्र की प्रतियोगिता में भाग लिया था। वर्ष 2024-25 रणजी ट्राफी में हरियाणा की तरफ से ओपनिंग करते हुए एमपी के खिलाफ शतक लगाया। वहीं क्वार्टर फाइनल में मुंबई के खिलाफ अर्द्धशतक जड़ा। अंडर-25 स्टेट ए ट्रॉफी में कप्तानी कर चुका है। इसके अलावा सीके नायडू ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी, कूच बिहार तथा विजय मर्चेंट ट्रॉफी प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई के अंडर-16 नॉर्थ जोन कैंप, विजय ट्रॉफी सहित अन्य इवेंट में भी भाग लिया है। इनके अलावा नॉर्थ वेस्ट इंटर तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की विजेता टीम का कप्तान रह चुका है। लक्ष्य का सपना राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलना है। इसके लिए वह लगातार कड़ा प्रयास कर रहा है।



-फोटो 58 : लक्ष्य दलाल।



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed