{"_id":"620950f58a01c100543ba468","slug":"take-prompt-action-on-complaints-related-to-serious-crimes-aggarwal-jhjhar-news-rtk638327496","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीन अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई : अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीन अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई : अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने रविवार को झज्जर का दौरा किया। लघु सचिवालय झज्जर में स्थित कांफ्रेंस हॉल में उन्होंने रोहतक रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ कर अपराध, कानून एवं व्यवस्था व अन्य मुद्दों से संबंधित विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संगीन किस्म के अपराधों को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए।
बैठक के दौरान अनेक विषयों व आपराधिक आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया। जिनमें तुलनात्मक आपराधिक आंकड़ों के साथ-साथ स्थानीय एवं विशेष प्रावधानों के तहत आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना, लंबित शिकायतों काजल से जल्द निपटारा, उद्घोषित अपराधी, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड तथा आपराधिक गिरोह की धरपकड़ के लिए की गई कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों की संपत्ति को अटैच करने के निर्देश दिए। वहीं शस्त्र लाइसेंसों का विश्लेषण, तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंध व दर्ज मामलों के जांच पड़ताल की कार्रवाई, चिन्हित अपराधों की रोकथाम के लिए निगरानी आदि कार्रवाई की समीक्षा की। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था के हालात, न्यायिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक कार्य एवं वेलफेयर के मुद्दे, विभागीय जांच के मामलों संबंधी निष्पादन की कार्रवाई, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग एवं अपराध की दृष्टि से संवेदनशील एरिया में पुलिस की मौजूदगी आदि विषयों पर चर्चा की गई।
पीके अग्रवाल ने कहा कि संगीन किस्म के अपराधों से जुड़ी शिकायतों की गहनता से जांच करके त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नशा तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने व नशाखोरी का अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी जिलों के मोस्टवांटेड, उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों व पैरोल जंपर अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पुलिस कर्मी सड़कों पर अलर्ट नजर आने चाहिये, जिससे आमजन व महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सड़कों पर लगातार दृश्यता और अपराधियों तक पहुंच बनानी होगी। पुलिस कर्मियों के लिए सुविधाओं को और बेहतर किया जाए। इस अवसर पर एडीजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोनीपत राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक रोहतक उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक भिवानी अजित सिंह, पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी दीपक गहलावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक हेमेंद्र मीना व कृष्ण कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनीपत उपासना व निकिता खट्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर विक्रांत भूषण, अमित यशवर्धन व भारती डबास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवानी हितेश यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण, सहायक पुलिस अधीक्षक सोनीपत दीप्ति गर्ग व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।