{"_id":"677add949aeafaec8c0dc949","slug":"take-extra-care-of-animals-to-protect-them-from-cold-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-112083-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड से बचाने के लिए पशुओं का रखें अतिरिक्त ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड से बचाने के लिए पशुओं का रखें अतिरिक्त ध्यान
Mon, 06 Jan 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 71: सर्दी से बचाव के लिए बाड़े में बंधी भैंस।<br>
बादली। सर्दी का रौद्र रूप जारी है। ऐेसे में पशु पालन विभाग की ओर से पशुपालकों के लिए एडवाईजरी जारी की गई है।
पशुपालन विभाग के चिकित्सक संदीप सिंह ने बताया कि पशुओं को सर्दी से बचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाए ताकि पशुओं को सर्दी न लग सके।
धूप निकलने के बाद ही पशुओं को बाड़े से बाहर निकालने की सलाह दी गई है, जबकि पीने के लिए गर्म पानी दें। दुधारू पशुओं के साथ-साथ छोटे कटड़ों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े का प्रयोग जरूरी है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है जो कि पशुओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।