फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Take action against illegal plotting in a mission mode: DC to the department.

अवैध रूप से प्लॉटिंग के विरुद्ध मिशन मोड में कार्रवाई करें विभाग : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Take action against illegal plotting in a mission mode: DC to the department.
झज्जर। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई में सभी विभाग मिशन मोड में कार्रवाई करें ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और सूचना मिलते ही निर्माण कार्य ध्वस्त किया जाए। आरोपियों पर केस दर्ज करें। डीसी ने डीटीपी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में पुलिस विभाग को पहले दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डीटीपी अंजू ने बैठक में बताया कि जनवरी माह में पांच अभियान चलाए गए। इनमें 100 एकड़ से अधिक में हुई प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीसी ने कहा कि डीटीपी (जिला नगर योजनाकार) के साथ सभी संबंधित विभाग राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगर निकाय मिलकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चौकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, डीटीपी अंजु, एसीपी अखिल कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed