फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SYL jhajhar, OP Dhankhard, Jhajhar

एसवाईएल पर पंजाब कर रहा ड्रामा : धनखड़

Tue, 22 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Tue, 22 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
SYL jhajhar, OP Dhankhard, Jhajhar
op dhankharh - फोटो : Bureau

एसवाईएल पर पंजाब पॉलिटिकल ड्रामा कर कर रहा है। लेकिन पंजाब को यह बात समझ लेनी चाहिए कि पॉलिटिकल ड्रामे से हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल का पानी नहीं रुकेगा। एसवाईएल पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्पष्ट रूप से हरियाणा के हक में आया है और हरियाणा को एसवाईएल से अपने हक का पानी मिलेगा। यह बात सोमवार को राजकीय उच्च विद्यालय जौंधी में आयोजित छात्र सम्मान समारोह के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। उन्होंने कहा कि देश कानून से चलता है कानूनन फैसलों की अनुपालन करना सरकारों का संवैधानिक दायित्व बनता है।

विज्ञापन

कृषि मंत्री ने नोटबंदी के फैसले के सवाल पर कहा कि काले धन की अर्थ व्यवस्था से देश का सर्वांगीण विकास नहीं केवल कुछ लोगों का ही विकास हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को सफेद धन से मजबूत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है और देश की जनता पीएम के साथ है। यह एक ऐसा फैसला आया है जिससे गरीब खुश है अमीर दुखी है। कृषि मंत्री ने कहा कि पारदर्शी और ईमानदार अर्थ व्यवस्था को देश की आर्थिक प्रगति का इंजन बनना होगा। इसी दिशा में पीएम ने कदम बढ़ाए हैं और देश की जनता ने भी फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


एनआरआई से अपने गांव को गोद लेने का आह्वान
इससे पहले कृषि मंत्री ने एनआरआई सुजीत की ओर से आयोजित छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरआई अपने अपने गांव को गोद लेकर ग्रामीणों को कौशल विकास करें। उनका मार्गदर्शन करें ताकि वे भी देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभा सके। प्रधानमंत्री ने भी दीनदयाल कौशल विकास के तहत सवा लाख करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन विदेश में बसे भारतीयों को अपने पैतृक गांव में काम करने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही अच्छा माहौल भी मुहैया करवाएगा। प्रदेश सरकार की नीति स्पष्ट है कि जो भी एनआरआई अपने गांव के लिए कुछ करना चाहता उसको सुविधाएं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति का नहीं सिस्टम का अवतार जरूरी
कृषि मंत्री ने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए एक अवतार की नहीं सिस्टम को मजबूत बनाने वाले अवतार की जरूरत है। जिस देश का सिस्टम मजबूत होता है वह तेजी से तरक्की करता है। अमेरिका अमीर देश है लेकिन जमीन व मकान सस्ते हैं, जबकि भारत में जमीन व मकान मंहगे हैं। हमारी सरकार सिस्टम को मजबूती देने पर लगी हुई है।


नौकर नहीं मालिक बनो
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति अंग्रेजों ने इस तरह तैयार कर दी ,जिससे बाबू पैदा होते हैं। जबकि समाज, राज्य और देश को नौकरों की नहीं मालिकों की जरूरत होती है। हमें अपने छात्रों को संस्कार की शिक्षा देते हुए मालिक बनने की शिक्षा देनी होगी। समारोह को एनआरआई सुजीत ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें बच्चों का अच्छा कैरियर बनाने के लिए अच्छी पढ़ाई, घर में पढ़ाई के साथ मां-बाप को भी बच्चों पर निरंतर ध्यान देना चाहिए। तीन बातें अच्छा ईंसान बनाने में अहम है। एनआरआई बालेंद्र कुंडू ने कहा कि मेहनत से ही तरक्की मिलती है। हमें अपने गांव को साफ सुथरा रखने के लिए मेहनत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed