फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Swimmers Ankur and Heena Phogat won gold in triathlon

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रायथलॉन में तैराक अंकुर व हीना फोगाट ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Swimmers Ankur and Heena Phogat won gold in triathlon
-फोटो 61 : ट्रायथलॉन मुकाबले के विजेता एथलीटों का सम्मान करते हुए एचओए के उपाध्यक्ष अनिल खत्री।
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य खेलों के अंतर्गत शुक्रवार को ट्रायथलॉन के मुकाबले हुए। शहर की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में ट्रायथलॉन के तहत सबसे पहले तैराकी हुई। तैराकी के तुरंत बाद एथलीटों ने साइकिलिंग और फिर दौड़ में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में चरखी दादरी के अंकुर ने एक घंटे 8 मिनट और 32 सेकंड के टाइम के साथ स्वर्ण पदक जीता। चरखी दादरी के अमन ने एक घंटे 10 मिनट 7 सेकंड के साथ रजत पदक जीता। हिसार के एथलीट मन्नत सैनी ने 1 घंटे 12 मिनट और 15 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की एथलीट हीना फोगाट ने 1 घंटे 17 मिनट 50 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है। चरखी दादरी की भाविका ने 1 घंटे 26 मिनट और 51 सेकंड के साथ रजत पदक और अंबाला की नैंसी ने एक घंटे 38 मिनट और 24 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 14 एथलीटों ने भाग लिया जबकि महिला वर्ग में पांच एथलीट शामिल हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने किया। इस मौके पर ट्रायथलान के अध्यक्ष डीएस हुड्डा, राजबीर दलाल, अभिमन्यु, संग्राम मेडल विजेता वार वेटर्न महेंद्र पहलवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed