{"_id":"65aea1dd2afb082d4303ed96","slug":"suspicious-persons-and-vehicles-were-checked-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7393-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई
विज्ञापन
झज्जर में सीलिंग प्लान के तहत वाहनों की जाचं करते हुए पुलिस की टीम ।स्त्रोत पुलिस प्रशासन
झज्जर। गणतंत्र दिवस को मद्देनजर झज्जर पुलिस द्वारा सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। आमजन को सुरक्षा प्रदान करने और अपराधी किस्म के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा रविवार रात चिह्नित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान के तहत विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत 21 जनवरी की शाम को 7 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक जिला में विशेष नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिले में 120 स्थानों पर नाके लगाए गए। नाकों पर जांच के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस
अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस व श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए रविवार की रात को नाकाबंदी करके विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 35 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 4 बिना नंबर प्लेट गाड़ी के चालान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी घटना दुर्घटना को रोकने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।