{"_id":"66f4b7395b49d8d8d807f87a","slug":"surehati-in-ragni-dujana-school-won-in-solo-dance-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114076-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रागनी में सुरेहती, एकल नृत्य में दुजाना स्कूल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रागनी में सुरेहती, एकल नृत्य में दुजाना स्कूल ने बाजी मारी
Thu, 26 Sep 2024 06:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस महोत्सव में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के ब्लॉक स्तर के विजेताओं ने भाग लिया।
शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष गुण होता है और इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचाने और उसे निखारने में सहयोग करें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया और विक्रम सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए और विजेताओं को उनके बैंक खातों में पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम अपनी विधा में राज्य स्तर पर जिला झज्जर का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, लघु नाटिका तथा रागिनी आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की भूमिका में कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले अधिकारियों, प्राचार्यों, अध्यापकों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
यह रहे परिणाम
स्किट
प्रथम स्थान-राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालियावास
द्वितीय स्थान-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन
तृतीय स्थान-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी
एकल नृत्य फॉक
प्रथम स्थान-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना
द्वितीय स्थान-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा
तृतीय स्थान-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़
रागनी
प्रथम स्थान-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती
द्वितीय स्थान-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना
तृतीय स्थान-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी