फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Surajkund fair tickets will be available at metro station

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी सूरजकुंड मेले की टिकट

Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Surajkund fair tickets will be available at metro station
फोटो 67: बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची ट्रेन।
बहादुरगढ़। आगामी 7 से 23 फरवरी तक सूरजकुंड मेले का आयोजन होगा। इस साल वार्षिक सूरजकुंड मेला के टिकट डीएमआरसी दिल्ली सारथी 2.0 एप पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा टिकट मेट्रो स्टेशनों के साथ-साथ मेला स्थल पर पांच फिजिकल काउंटरों से भी डीएमआरसी की ओर से बेचे जाएंगे। डीएमआरसी और हरियाणा पर्यटन निगम के बीच डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार और हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डॉ. सुनील कुमार की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू के अनुसार डीएमआरसी मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी मोबाइल एप, अपनी अधिकारिक वेबसाइट और मेट्रो स्टेशनों और मेला स्थल पर भौतिक काउंटरों के जरिए टिकट बिक्री की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अलावा, डीएमआरसी चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर डिजिटल स्क्रीन पर सार्वजनिक घोषणाएं और स्क्रॉलिंग संदेश प्रदर्शित करके कार्यक्रम के प्रचार में भी सहयोग करेगा। एमओयू के हिस्से के रूप में, दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए 10 पार्किंग स्थलों का प्रबंधन भी डीएमआरसी की ओर से किया जाएगा। एमओयू तीन साल के लिए वैध रहेगा, जिसे आपसी समझौते के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। हाल ही में संपन्न हुए भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के टिकट भी डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 ऐप के माध्यम से बेचे गए थे। सूरजकुंड मेला 7 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed