{"_id":"682e2150afca8f6e110aa6c9","slug":"supporters-celebrated-when-mp-dharmbir-singh-became-the-chairman-of-the-advisory-committee-of-food-corporation-of-india-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114924-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद धर्मबीर सिंह के परामर्श समिति अध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांसद धर्मबीर सिंह के परामर्श समिति अध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी
विज्ञापन
-फोटो 58 : सांसद धर्मबीर की नियुक्ति पर खुशी मनाते हुए अनिल खत्री व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ। हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष और भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह को भारतीय खाद्य निगम की सर्वोच्च परामर्श समिति का हरियाणा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सांसद धर्मबीर सिंह की नियुक्ति से लोगों में खुशी की लहर है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव व हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने मिठाई बांटकर उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।
अनिल खत्री का कहना है कि सांसद धर्मबीर सिंह ने हमेशा गरीब, किसान, कमेरे और आम आदमी का आवाज सड़क से संसद तक बुलंद की है। पुरजोर तरीके से लोगों के हितों की आवाज उठाई है और आम जन का जीवनस्तर ऊपर उठाने का काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
खत्री ने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह ने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मिली हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के सदस्य सुरेश जून, तैराकी कोच साई जाधव, पदमपाल, सुनील खत्री, बलवान कादियान, सत्यनारायण शर्मा, हर्ष कौशिक, विशाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संजीत और बंटी सहित काफी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद रहे।