फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Supply of milk and cheese is more than demand in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में डिमांड से ज्यादा दूध और पनीर की आपूर्ति

Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Supply of milk and cheese is more than demand in the city
झज्जर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। शहर में डिमांड से ज्यादा दूध और पनीर की सप्लाई शुरू होने लगी है। मेवात से दूध और पनीर की सप्लाई हो रही है। ऐसे में मिलावटी मिठाइयां तैयार होने का अंदेशा बना है। हालांकि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए जांच करना शुरू कर दिया है। शहर में दूध की मांग पिछले एक सप्ताह से ज्यादा हो गई है। शहर की बात करे तो एक दुकान पर औसतन पहले प्रतिदिन 120 लीटर के आसपास दूध सप्लाई होता था जोकि अब 200 से 225 लीटर हो गया है। शहर में 8 से 10 बड़े दुकानदार हैं, जहां दूध की सप्लाई ज्यादा होती है।
विज्ञापन


मेवात से आ रहा पनीर, खोया
मेवात से सबसे ज्यादा पनीर और खोया तैयार होता है। वहीं से ही पनीर और खोया आ रहा है। लगभग चार माह पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से काफी मात्रा में पनीर पकड़ा गया था। वह भी मेवात के आसपास से सप्लाई किया गया था।
विज्ञापन



विभाग द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है। आम जनता से भी अपील है कि यदि कहीं मिलावटी चीज की जानकारी हो तो वह प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश वर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed