फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sun worship in Kharmas brings good fortune: Pawan Kaushik

खरमास में सूर्य उपासना करने से होती है सौभाग्य की प्राप्ति : पवन कौशिक

Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sun worship in Kharmas brings good fortune: Pawan Kaushik
17jjrp04- श्री कांशी गिरि मंदिर में भजन संध्या में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर समिति
झज्जर। बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 282वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि खरमास की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। यह माह विशेष रूप से सूर्य देव से संबंधित है। इस अवधि में सूर्य की उपासना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के मनीष मेहता, सुधांशु हंस ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदरकांड वाचक योगेश रंजन, पवन कौशिक, राजेंद्र वधवा, भारत भूषण नंदा, पंकज भारद्वाज, दिनेश दुजाना, रमेश लखेरा, केवल अरोड़ा सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत भूषण नंदा, पवन कौशिक, राजेंद्र वधवा ने दुनिया रचने वाले को हनुमान कहते हैं और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान बाबा चालीसा, हनुमान चालीसा, आरती के उपरांत पंडित पवन कौशिक की ओर से विनोद भूटानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के उपप्रधान पदम खट्टर, रूपचंद अरोड़ा, प्रदीप काठपालिया, वीके शर्मा, वर्मा सुभाष, अनिल छाबड़ा, विकास नरुला, ज्ञानेंद्र, निखिल सलूजा, सुरेश गाबा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed