{"_id":"65943e16c155f225b70503a8","slug":"sun-god-shined-got-relief-from-cold-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4637-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चमके सूर्यदेव, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चमके सूर्यदेव, ठंड से मिली राहत
Tue, 02 Jan 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप रहा। हालांकि दोपहर बाद सूर्यदेव चमके। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सुबह से शाम तक बाजारों में बुजुर्ग अलाव के सहारे सर्दी दूर करने का प्रयास करते रहे।
सुबह के समय लोग सोकर बिस्तरों से उठे तो आसमान बादलों से ढका हुआ था। सूर्य निकलने की संभावना भी न के बराबर थी, लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ी। वैसे-वैसे मौसम साफ हो गया और करीब 2 बजे आसमान में सूर्यदेव चमके। हालांकि धूप ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन हवाओं की गति मंद पड़ने और सूर्यदेव चमकने के कारण सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली। शाम को ठंड फिर बढ़ गई।
बाजारों में जगह-जगह अलाव के सहारे न केवल बुजुर्ग बल्कि युवा भी सर्दी दूर करते नजर आए। उधर, कपड़ों का व्यवसाय करने वाले रवि कुमार का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से ही सर्दी बढ़ी है। सर्दी बढ़ने के बाद काम धंधे में भी तेजी आई है। उन्होंने दिवाली से पहले ही गर्म कपड़ों का स्टॉक कर लिया था और सर्दी नहीं होने के कारण कपड़ों की बिक्री नहीं हो रही थी। अब कई दिनों से गर्म कपड़े खूब बिक रहे हैं।