फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sumit of Panipat won in the 57 kg final match.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 57 किलोग्राम फाइनल मुकाबले में पानीपत के सुमित ने मारी बाजी

Sun, 24 Nov 2024 07:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Sumit of Panipat won in the 57 kg final match.
-फोटो 58 : प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहलवनों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते उत्तर प्रदेश के र
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर दो स्थित लेफ्टिनेंट महीपत सिंह कॉलेज में शुरू हुई तीन दिवसीय हरियाणा राज्य प्रतियोगिता में अनेक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत की।
विज्ञापन

वहीं बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कौशिक सेवामूर्ति भी मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन 700 पहलवान भाग लेने के लिए पहुंचे। प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों का एसोसिएशन महासचिव राकेश कोच ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा पगड़ी बांधकर सम्मान किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि बच्चों व युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों के क्षेत्र में आज रोजगार के अनेकों सुनहरे अवसर उपलब्ध है। अन्य राज्यों की तरह हरियाणा सरकार भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कुश्ती सहित अन्य खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी, पदक अनुसार नकद इनाम धनराशि व मान सम्मान देने का काम कर रही है जिसके चलते आज खेलों के क्षेत्र में भी सुरक्षित रोजगार के अवसर मौजूद हैं।
विज्ञापन

हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच ने बताया कि शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता में 51, 57, 61, 64, 65, 70, 75, 86, 89, 90, 92, 97 और हैवी वेट में 125 किलोग्राम के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला देर रात तक जारी रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत के सुमित ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे स्थान पर हिसार का साहिल, झज्जर का आकाश तीसरे और सोनीपत का सुमित चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed