{"_id":"6939db2cf9f968869b04004b","slug":"suman-secured-first-place-in-the-45-to-48-kg-weight-category-of-the-boxing-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-129288-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी स्पर्धा के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मुक्केबाजी स्पर्धा के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुमन प्रथम
विज्ञापन
10jjrp10- झज्जर। मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
झज्जर। जिलास्तरीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुमन, 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में मीणा, 51 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में तेजस्वी, 57 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा, 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में संध्या, 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियंका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं 65 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में रिंकू, 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में एकता, 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में रितु सिंधु और 80 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी ने बाजी मारी। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बुधवार को 22वीं जिलास्तरीय सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मातनहेल ब्लॉक समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने खिलाड़ियों के लिए खेल पोशाक और एंट्री फीस की सुविधा दी। अध्यक्ष हितेश देशवाल और सचिव सोमबीर अहलावत ने बताया कि आयोजन समिति जिला मुक्केबाजी संगठन की तरफ से इस प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले सुबह 11 बजे से शुरू किए गए।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका सतराज नारा और निर्णायक की भूमिका राहुल फोगाट व सोमवीर सिंह ने निभाई। इस प्रतियोगिता का चयन जिला के मुक्केबाजी संघ के प्रधान हितेश देशवाल की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में चयनित जिला झज्जर मुक्केबाजी वरिष्ठ टीम 19 से 23 दिसंबर तक गोहाना में सीनियर महिला राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।