फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sugarcane caught fire due to unknown reasons, farmer died

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंख में अज्ञात कारणों से लगी आग, किसान ने तोड़ा दम

Mon, 29 May 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane caught fire due to unknown reasons, farmer died
साल्हावास। क्षेत्र के गांव धनिरवास में 48 वर्षीय किसान बल्लू की एक एकड़ ईंख की फसल में बुधवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीरवार को सुबह जब किसान अपने खेत में पहुंचा तो ईंख में लगी आग की खबर सुन वह बीमार हो गया। जिसने शनिवार को दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी को पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात को किसान की ज्यादा हालत खराब होने के कारण आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किसान अपने पीछे एक लड़का व दो लड़कियों को छोड़ गया है। किसान की बड़ी बेटी प्रीति की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा तेजपाल व बेटी ज्योति स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि परिजनों कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed