{"_id":"6a2c2192e63db27db101ef81","slug":"substandard-wheat-reaches-loharhedi-ration-depot-distribution-halted-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-124519-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारहेड़ी राशन डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं, वितरण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारहेड़ी राशन डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं, वितरण रोका
Sat, 13 Jun 2026 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो-55: राशन डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं। स्रोत सोशल मीडिया
बहादुरगढ़। गांव लोहारहेड़ी स्थित नरेश देवी राशन डिपो पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा भेजे गए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। डिपो पहुंची गेहूं की खेप में पांच-छह कट्टों में खराब और निम्न स्तर का अनाज मिलने पर डिपो धारक ने उपभोक्ताओं को उसका वितरण करने से इनकार कर दिया।
मामला उस समय सार्वजनिक हुआ जब किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब गेहूं को बदलने का आश्वासन दिया। सामने आया कि गांव लोहारहेड़ी के नरेश देवी राशन डिपो पर कुछ दिन पहले ही गेहूं की सप्लाई की गई थी।
अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के दौरान खराब गुणवत्ता वाले गेहूं के लिए सप्लाई ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही ग्रामीणों और डिपो संचालक को आश्वासन दिया कि खराब अनाज की खेप को बदलकर गुणवत्तायुक्त गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
डिपो पर खराब गेहूं की जांच की गई है। डिपो धारकों को यह पहले ही बताया जाता है कि अगर गेहूं खराब मिलता है तो उसका वितरण न करें। ऐसे में जांच के बाद खराब गेहूं को बदलने का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही इसे बदल दिया जाएगा।
- सपना, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, बहादुरगढ़