{"_id":"676d8f36bb37c5606b0e2219","slug":"students-were-made-aware-of-digital-economic-system-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116920-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को डिजिटल आर्थिक व्यवस्था से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को डिजिटल आर्थिक व्यवस्था से अवगत कराया
Thu, 26 Dec 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार से एनएनएस का सात दिवसीय शिविर शुभारंभ हुआ। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों को डिजिटल आर्थिक व्यवस्था से अवगत कराने और बैंकों से संबंधित कामकाज की जानकारी देने के लिए विशेष वक्ता के तौर पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया झज्जर के प्रबंधक अरुण कुमार को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह और मुख्य वक्ता अरुण कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर शिविर में सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस की गतिविधियों से विद्यार्थी के भविष्य की सुदृढ़ नींव पड़ती है।
बैंक प्रबंधक अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को बैंक से जुड़ी सभी सेवाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठेंगे तो ऐसी जानकारियां उनके बहुत काम आती हैं, इसलिए विद्यार्थी को ऐसी गतिविधियों को सीखना चाहिए कार्यक्रम। विद्यार्थियों को मेडिटेशन भी कराया गया। विनोद सलूजा ने मेडिटेशन के लाभ भी बताएं। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉक्टर प्रवीन खुराना, अजय मलिक, विक्रम सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार, सिक्योरिटी शिक्षक राजपाल और आईटी शिक्षक प्रेरणा, लक्ष्मी नारायण, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।